फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cooch Behar Trophy: Jammu and Kashmir all out for 235 runs, Sachin took 6 wickets

Cooch Behar Trophy : 235 रन पर सिमटा जम्मू-कश्मीर, सचिन ने झटके 6 विकेट

Sat, 02 Dec 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 08:32 PM IST
सार

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने पहली पारी में तीन विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने पांच विकेट पर 218 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन बाकी बचे पांच विकेट 17 रन के भीतर ही गिर गए। 

विज्ञापन
Cooch Behar Trophy: Jammu and Kashmir all out for 235 runs, Sachin took 6 wickets
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : संवाद

विस्तार

कूच बिहार ट्रॉफी के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच में सचिन के 6 विकेट की बदौलत जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने पहली पारी में तीन विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने पांच विकेट पर 218 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन बाकी बचे पांच विकेट 17 रन के भीतर ही गिर गए। पूरी टीम 235 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की ओर से ध्रुव ने 68, बिलाल ने 59, हातिम ने 40, सलमान ने 32 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल का पहला विकेट 33 रन पर अरनव भारद्वाज के रूप में गिरा। अरनव ने 17 रन बनाए। इसके बाद अर्जुन 32 रन और रित्विक 25 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात्विक 65 और उज्जवल 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर हिमाचल अभी 62 रन जम्मू-कश्मीर से पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed