फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Convocation of central university of himachal pradesh mobile camera water bottle not allowed

Convocation CU Himachal: मोबाइल, कैमरा और पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे मेधावी

Thu, 09 Jun 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Jun 2022 11:13 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक घंटे के लिए शिरकत करेंगे। वह शाम पांच बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वह अपने संबोधन के साथ दस मेधावियों को डिग्री देंगे।

विज्ञापन
Convocation of central university of himachal pradesh mobile camera water bottle not allowed
केंद्रीय विश्वविद्यालय

विस्तार

कड़े प्रोटोकॉल के बीच कल केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा। सुरक्षा कारणों से समारोह में स्टाफ और डिग्री लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को मोबाइल फोन, कैमरा, पानी की बोतल या धातु की बनी अन्य किसी भी वस्तु को साथ ले जाने पर पाबंदी रहेगी। यहां तक कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति की एक घंटे की मौजूदगी में सभागार में पानी की बोतलें बांटने पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन


समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक घंटे के लिए शिरकत करेंगे। वह शाम पांच बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वह अपने संबोधन के साथ दस मेधावियों को डिग्री देंगे। इनमें पांच विद्यार्थी स्नातक और पांच विद्यार्थी स्नातकोत्तर कक्षाओं के होंगे। छह बजे राष्ट्रपति लौट जाएंगे। बाकी विद्यार्थियों को रात आठ बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डिग्रियां वितरित करेंगे।
विज्ञापन


प्रोटोकोल के अनुसार कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नजदीकी संपर्क वाले स्टाफ और विद्यार्थियों को कोरोना टेस्ट करवाने होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय स्टाफ के 38 सदस्यों के आरटीपीसीआर टेस्ट बुधवार को करवाए गए। इसके अलावा 24 विद्यार्थियों के भी टेस्ट करवाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी समारोह पूर्व रिहर्सल
दीक्षांत समारोह को लेकर आज रिहर्सल होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक टिप्स दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को रिहर्सल में दीक्षांत समारोह में पहनने वाली ड्रेस भी सौंप दी जाएगी। कार्यक्रम में वीआइपी सदस्यों की तैयारी के लिए ग्रीन रूम बनाए जा रहे हैं।


बिना पंजीकरण वाले 205 विद्यार्थी समारोह में नहीं ले सकेंगे डिग्री
दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के लिए 2016 सत्र के स्नातक और 2017 सत्र के स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों और बाकी सत्र के लिए गोल्ड मेडलिस्ट को डिग्री लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर 500 रुपये फीस के साथ पंजीकरण करवाना था। इसके लिए कुल 692 पात्र विद्यार्थियों में से 487 विद्यार्थियों ने ही पंजीकरण करवाया है। 205 विद्यार्थियों को अब दीक्षांत समारोह के बाद डिग्री लेने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।

राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की हुई रिहर्सल
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर साई के सिंथेटिक ट्रैक पर उतरेगा। इसके लिए बुधवार को रिहर्सल की गई। हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1:50 बजे लैंडिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed