फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   convocation ceremony in IIT mandi in traditional dress

आईआईटी में पारंपरिक ड्रेस में समारोह, विवि-टांडा में टूटे नियम

Wed, 31 Oct 2018 12:12 PM IST
अखिलेश महाजन, अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन, अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 31 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
convocation ceremony in IIT mandi in traditional dress

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज टांडा और एचपीयू के दीक्षांत समारोहों में यूजीसी के परंपरागत परिधानों में डिग्रिया लेने के निर्देशों को नजरअंदाज किया गया है। दीक्षांत समारोहों में टांडा के डॉक्टरों और एचपीयू के विद्यार्थियों ने इंग्लिश गाउन और हैट में डिग्री हासिल की।

विज्ञापन


इधर, सोमवार को ही आईआईटी मंडी की कनवोकेशन में देश के विभिन्न कोने के छात्रों ने पारंपरिक हिमाचली टोपी और ऊन से बनी धरीदार पट्टी वाले चोगे (गाउन) में डिग्रियां हासिल की। इस कनवोकेशन ड्रेस की खास बात यह थी कि इसे जहां आईआईटीयन के यंग ब्रेनज ने  डिजाइन किया था। वहीं इसमें लगी ऊन और ऊन पर लगी पट्टी को स्थानीय बुनकरों ने तैयार किया था।  
विज्ञापन


पहली बार परंपरागत ड्रेस: निदेशक  
आईआईटी के निदेशक प्रो टीमोथी ए गोंजालविस ने कहा कि यूजीसी के नियमों को फॉलो करते हुए आईआईटी मंडी ने खास कनवोकेशन ड्रेस तैयार थी। कनवोकेशन गाउन कमेटी ने छात्रों के इस डिजाइन को अप्रूव किया था। जबकि स्थानीय बुनकरों, टेलर से यह पोशाक तैयार करवाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंचों और झुलझुनवाला भी परंपरागत ड्रेस में दिखे 
आईआईटी मंडी की कनवोकेशन में मुख्य अतिथि पदमश्री प्रो. अशोक झुनझुनवाला और वशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक सोनम वांगचुक भी परंपरागत ड्रेस में दिखे। थ्री इडियट मूवी के हिट होने के बाद ही सोनम वांगुचक को रैंचो के किरदार से जोड़कर देखा जाने लगा था। वहीं सोनम खुद भी कहते हैं कि थ्री इडियट मूवी के किरादर रैंचो ने उन्हें दुनिया में प्रसिद्ध किया है।  


तीन रंग की पट्टी पोशाक में  
कनवोकेशन ड्रेस के बॉर्डर में तीन रंगों संतरी, नीले और हरे ट्राइ कलर की पट्टी लगाई गई। पट्टी का हरा रंग वैजिटेशन और हिमालय का प्रतीक माना जाता है। नीला रंग नदी के पानी और आसमान का एवं संतरी रंग ऊर्जा का रंग माना जाता है। इस पट्टी में तीनों रंगों का मिश्रण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed