फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Controversy over recruitment of multi purpose workers in minister's constituency, Maheshwar sought investigation

एमपीडब्ल्यू भर्ती: महेश्वर सिंह ने अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा, सीएम से मांगी जांच

Fri, 14 Jan 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jan 2022 11:25 AM IST
सार

मंत्री का नाम लिए बगैर महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिकायत की कि कुल्लू मंडल-एक के तहत भर्ती में गड़बड़ी हुई है। इस मंडल के तहत कुल्लू से 3 और मनाली विधानसभा क्षेत्र 30 लोगों की भर्ती हुई। सीएम ने उन्हें इस बारे में छानबीन करने के लिए आश्वस्त किया है। 

विज्ञापन
Controversy over recruitment of multi purpose workers in minister's constituency, Maheshwar sought investigation
पूर्व भाजपा विधायक महेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं की भर्ती पर विवाद खड़ा हो गया है। कुल्लू के पूर्व भाजपा विधायक और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर जांच मांगी है। महेश्वर सिंह ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचकर भर्ती में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए और अपना रोष जाहिर किया। मंत्री का नाम लिए बगैर महेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिकायत की कि कुल्लू मंडल-एक के तहत भर्ती में गड़बड़ी हुई है। इस मंडल के तहत कुल्लू से 3 और मनाली विधानसभा क्षेत्र 30 लोगों की भर्ती हुई। सीएम ने उन्हें इस बारे में छानबीन करने के लिए आश्वस्त किया है। 
विज्ञापन


महेश्वर सिंह पिछली बार कुल्लू से भाजपा विधायक थे। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का विधानसभा हलका मनाली है। महेश्वर ने कहा कि जब पूछा गया कि कुल्लू विस हलके से इतने कम लोग कैसे भर्ती हुए तो इस पर बताया जाता है कि मेरिट के आधार पर ही भर्ती हुई है। महेश्वर सिंह ने सवाल उठाया है कि ऐसी क्या मेरिट है कि जो कुल्लू में नहीं मिलती है, जबकि मनाली में मिल जाती है। उन्होंने अफसरों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। महेश्वर ने कहा कि कुल्लू का एक इलाका शमशी मंडल में भी आता है, वहां भी जितने लोग भर्ती किए जाने चाहिए थे, वे नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


कुछ नहीं कहना मुझे : गोविंद 
मनाली के विधायक एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने माना कि यह सही है कि कुल्लू और मनाली एक ही मंडल के तहत आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई गड़बड़ी नहीं की : महेंद्र सिंह ठाकुर 
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि  भर्ती मेरिट के आधार पर हुई है। इसमें गड़बड़ी नहीं हुई है। किसी पर कोई दबाव नहीं है, मेरिट में जो आता, वही भर्ती होता है। 


महेश्वर और गोविंद में चल रहा शीत युद्ध
कुल्लू में महेश्वर सिंह और गोविंद ठाकुर में विधानसभा चुनाव से पहले से ही शीत युद्ध चल रहा है। उनमें प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कई बार व्यंग्य बाण चलते रहे हैं। महेश्वर सिंह भाजपा के बड़े नेता रहे हैं। वह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम और सांसद प्रतिभा सिंह को भी चुनाव में हरा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed