फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractors angry over GST formula does not change yet

जीएसटी फार्मूले में बदलाव नहीं होने पर भड़के ठेकेदार

Sat, 05 Oct 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Contractors angry over GST formula does not change yet
जीएसटी

जीएसटी फार्मूले में बदलाव न किए जाने के मामले में हिमाचल ठेकेदार यूनियन भड़क गई है। यूनियन ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जीएसटी की राशि ठेकेदारों से लेना बंद नहीं किया तो विकास कार्य बंद होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार की होगी। वीरवार को शिमला में ठेकेदार यूनियन की बैठक हुई। इसमें मंडी के ठेकेदार की ओर से जीएसटी चुकाने के लिए लिए गए 5 करोड़ के ऋण पर चिंता जताई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार बिज ने की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार एक जुलाई 2017 से पहले के कार्यों पर पूरा रिफंड मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पैसा ठेेकेदार को नहीं दिया गया। उनका तर्क है कि उस समय सरकार में नए टैक्स ढांचा लागू नहीं था। बावजूद इसके पहले के आवंटित कार्यों पर भी रिफंड नहीं मिल रहा है। ठेकेदारों को दो-दो बार जीएसटी देना पड़ता है। सामान खरीदने से लेकर काम की लागत पर ठेकेदार जीएसटी दे रहे हैं।
विज्ञापन


सतीश कुमार बिज ने कहा कि दो दो बार जीएसटी देने पर ठेकेदारों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। सरकार से कई बार इस मामले को उठाया गया। आश्वासन से सिवाय अब तक राहत नहीं दी गई। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश सुमन का कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक ठेकेदार हैं और सभी को 12 प्रतिशत जीएसटी अदा करने के लिए लोन लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed