फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   contract teachers in himachal will be regularised soon says cm virbhadra singh.

अनुबंध कर्मियों को बजट में सीएम देंगे बड़ा तोहफा

Thu, 08 Jan 2015 09:29 AM IST
Updated Thu, 08 Jan 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
contract teachers in himachal will be regularised soon says cm virbhadra singh.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुबंध कर्मचारियों को बजट में बड़ा तोहफा देने का वादा किया। सीएम मिनी सचिवालय धर्मशाला में बात कर रहे थे। मिनी सचिवालय धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनुबंध कर्मचारियों को बजट में अच्छी खबर सुनाने का वादा किया है। यह दावा हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलने के बाद प्रेस बयान में किया।

विज्ञापन


प्रेस बयान में हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ के प्रधान राजेश जयसिंहपुरिया, महासचिव राजेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, वित्त सचिव कपिल डोगरा, प्रेस सचिव मुनीष गर्ग आदि पदाधिकारियों ने कहा कि अनुबंध शिक्षकों को सीएम ने मिनी सचिवालय में शाम को मिलने का समय दिया।
विज्ञापन

चुनावी घोषणा पत्र का हवाला दिया

contract teachers in himachal will be regularised soon says cm virbhadra singh.

हमने सीएम के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में अनुबंध कर्मचारियों को पांच वर्ष में नियमित करने के किए गए वादे को जल्द निभाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों का पांच वर्ष में नियमितिकरण का वादा इस बजट सत्र में पूरा कर दिया जाएगा।

हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ पदाधिकारियों ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इससे पहले शाम को अनुबंध शिक्षकों ने मिनी सचिवालय धर्मशाला के बाहर मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी कर अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय में अनुबंध शिक्षकों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed