फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Contract system should be abolished in jobs: Ravi Kumar

नौकरियों में खत्म की जाए ठेकेदारी प्रथा : रवि कुमार

Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Contract system should be abolished in jobs: Ravi Kumar
शिमला। राजधानी में सोमवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भीम आर्मी ने सामाजिक न्याय यात्रा निकाली। वहीं इस दौरान कार और बाइक रैली भी निकाली गई। यह रैली सुबह 9:30 बजे ढली से शुरू होकर नवबहार, छोटा शिमला, पुराना बस स्टैंड, विधानसभा से चौड़ा मैदान 10:30 बजे पहुंची। इसमें करीब एक हजार लोगों ने भाग लिया। चौड़ा मैदान पहुंचकर भीम आर्मी में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के सम्मान में नारे लगाए। इस दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार दलित ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती की जाए और ठेकेदारी प्रथा खत्म करें। प्रदेश में सरकारी भर्तियां की जाएं ताकि खाली पद भरे जा सकें। कहा कि पिछले कल भाजपा नेताओं एवं पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दीपमाला की गई जबकि यह सब 14 अप्रैल को किया जाना चाहिए था। कहा कि इस तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर बर्दाश्त नहीं होगा। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सैहब सोसायटी के अध्यक्ष अमित कुमार, विनोद कुमार, सुशील कुमार बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article