{"_id":"634829a7dfa19657e01d2e1a","slug":"consumers-will-get-additional-quota-of-sugar-in-depots-only-after-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: उपभोक्ताओं को डिपुओं में दिवाली के बाद ही मिलेगा चीनी का अतिरिक्त कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: उपभोक्ताओं को डिपुओं में दिवाली के बाद ही मिलेगा चीनी का अतिरिक्त कोटा
Fri, 14 Oct 2022 10:14 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:14 AM IST
सार
हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर सरकार ने प्रति राशनकार्ड 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के राशनकार्डधारक उपभोक्ताओं को दिवाली के बाद ही डिपुओं में चीनी का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर सरकार ने प्रति राशनकार्ड 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी देने का फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति निगम ने फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही डिपुओं में चीनी का अतिरिक्त कोटा भेज दिया जाएगा। प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। इन्हें डिपुओं में सब्सिडी पर सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल, एक नमक और 500 ग्राम चीनी उपलब्ध कराई जाती है। आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस महीने के चीनी के कोटे बढ़ाया गया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को प्रतिकार्ड पर 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जानी है। इसको लेकर खाद्य आपूर्ति निगम को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन