फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   construction in shimla

Shimla News: सीबीडी प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए हो रही खोदाई से कारोबारी चिंता में

Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
construction in shimla
पुराने भवनों को गिराए जाने के बाद भूमि को समतल कर बनाया जा रहा मैदान
विज्ञापन

अधिकारियों से मुलाकात कर उठाई मंडी को सुरक्षित करने की मांग
अधिकारियों ने कहा चरणों में किया जा रहा काम, दुकानें सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला में सूजी लाइन में सब्जी मंडी में जेसीबी से खोदाई का कार्य जारी है। इससे निर्माण स्थल के ठीक ऊपर चल रही मीट मार्केट और अंडा मार्केट के साथ सब्जी मंडी के कुछ हिस्सों के कारोबारियों को अपनी दुकानों की चिंता सताने लगी है। सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) 330 करोड़ के प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के लिए पुराने भवनों को गिराए जाने के बाद भूमि को समतल किया जा रहा है। इस खोदाई से निर्माण स्थल के कारोबारियों को लग रहा है कि खोदाई से उनकी दुकानें ढह सकती हैं।
कारोबारियों ने नगर निगम आयुक्त, सह आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बीते दिन बात भी की। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कारोबारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया। कारोबारी हरदीप सिंह और नवदीप सिंह ने कहा कि खोदाई जिस जगह पर हो रही है, उसके ऊपर दुकानें बनी हुई हैं। इसके लिए लगा डंगा भी इतना मजबूत नहीं है। कंपन से उनकी दुकानें गिर सकती हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों ने कहा कि वे विकास कार्यों का विरोध नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ इतना चाहते हैं कि निर्माण जो भी हो, सुरक्षित तरीके से हो। उनकी दुकानों और कारोबार को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कारोबारियों की बात सुनने को पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप बाली और नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि सीबीडी प्रोजेक्ट का निर्माण तीन चरणों में होगा। इसमें पहले चरण का कार्य पूरा होने पर ही दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। दूसरे चरण से पहले प्रोजेक्ट की तय परिधि में आने वाली दुकानों को गिराने से पूर्व दुकानदारों को बन चुके भवनों में शिफ्ट किया जाएगा। वर्तमान में सिर्फ पुराने भवनों को गिराने का कार्य कर जमीन को समतल किया जा रहा है। इसमें मार्केट की ओर कोई खोदाई फिलहाल नहीं की जा रही है।


सब्जी मंडी सीबीडी प्रोजेक्ट में बहुउद्देश्यीय परिसर में ये होंगी सुविधाएं
नगर निगम के 330 करोड़ के सीबीडी प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य 14 बीघा क्षेत्र में किया जा रहा है। इसकी कुल लागत पांच सौ करोड़ तक जाने का अनुमान है। पहले चरण में 210 करोड़ खर्च कर चार लाख वर्ग फुट क्षेत्र में निर्माण होगा। इसमें दुकानें, पार्किंग, व्यावसायिक केंद्र, नगर निगम कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट्स तक बनाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed