फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Constable paper leak case: State secretariat employee questioned in Mandi, important evidence found in mobile call details

कांस्टेबल पेपर लीक मामला: राज्य सचिवालय के कर्मचारी से मंडी में पूछताछ, मोबाइल कॉल डिटेल में हाथ लगे अहम सबूत

Wed, 11 May 2022 10:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 May 2022 10:27 AM IST
सार

शक के आधार पर पुलिस सचिवालय के गृह विभाग के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए मंडी लाई है। रविवार को 70 से अधिक अंक लेने वाले करीब 50 परीक्षार्थियों से पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे थे। 

विज्ञापन
Constable paper leak case: State secretariat employee questioned in Mandi, important evidence found in mobile call details
कांस्टेबल पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले के तार राज्य सचिवालय से भी जुड़े हैं। शक के आधार पर पुलिस सचिवालय के गृह विभाग के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए मंडी लाई है। रविवार को 70 से अधिक अंक लेने वाले करीब 50 परीक्षार्थियों से पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे थे। इन सुरागों के पुष्ट होने के बाद ही पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और मंगलवार को कर्मचारी को पूछताछ के लिए मंडी लाया गया। इस मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच टीम अभी मास्टरमाइंड की तलाश में है। आशंका है कि राज्य सचिवालय के गृह विभाग में तैनात कर्मचारी पेपर लीक करने वाले रैकेट में एजेंट का काम कर रहा था। उसने मंडी जिला के दो दर्जन से अधिक युवाओं को इकट्ठा किया था और पेपर लीक करने के लिए सौदेबाजी भी की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंडी में जब 70 अंक लेने वाले युवाओं से पूछताछ हुई और उनकी मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली तो पुलिस को सचिवालय के गृह विभाग में बैठे कर्मचारी को लेकर कुछ अहम सुराग हाथ लगे। रविवार को जिन परीक्षार्थियों से पूछताछ हुई है, उनमें 74-74 अंक लेने वाले मामा भांजा भी हैं। इनमें से एक मुर्गे सप्लाई करता है और दूसरा चालक है। दोनों के दसवीं कक्षा में कम अंक आए हैं। गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी। मामले की तह तक जाने के लिए सरकार ने विशेष जांच टीम का गठन भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed