फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   constable paper leak case: Shiv Bahadur arrested from Varanasi leaked papers of many examinations in four states

constable paper leak case: वाराणसी से गिरफ्तार शिव बहादुर ने चार राज्यों में कई परीक्षाओं के लीक कराए पेपर

Tue, 24 May 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 May 2022 05:00 AM IST
सार

पुलिस की विशेष जांच टीम को आरोपी ने बताया कि चार राज्यों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर पेपर लीक कराए हैं। पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में इस गिरोह ने पेपर लीक कराकर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए।

विज्ञापन
constable paper leak case: Shiv Bahadur arrested from Varanasi leaked papers of many examinations in four states
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में पिछले दिनों वाराणसी से गिरफ्तार शिव बहादुर सिंह ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस की विशेष जांच टीम को आरोपी ने बताया कि चार राज्यों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर पेपर लीक कराए हैं। पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हैदराबाद में इस गिरोह ने पेपर लीक कराकर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए। शिव बहादुर को मुख्य आरोपियों में से ही माना जा रहा है। शिव बहादुर सिंह वर्ष 2017 में पंजाब में जेबीटी शिक्षक और टीजीटी भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक करने में शामिल रहा है। इस मामले में पंजाब एसआईटी और उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे गिरफ्तार किया था। प्रोडक्शन वारंट पर इसे पंजाब लाया गया था।

विज्ञापन


बाद में इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी। पंजाब में सीनियर असिस्टेंट, सहायक अभियंता (एसडीओ), नगर निगम भर्ती और इंस्पेक्टर ग्रेड वन भर्ती के पेपर लीक कराने में उसकी संलिप्तता पाई गई है। पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण में जेई भर्ती का पेपर लीक, सिंचाई विभाग में एसडीओ भर्ती का पेपर लीक  कराने में भी इसका हाथ था। रेलवे की ग्रुप डी भर्तियों का पेपर लीक करने के मामले में उसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा के पेपर लीक करने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने भी उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पेपर लीक करवाने वाले गिरोह के एक किंगपिन शिव बहादुर सिंह ने कई राज्यों में पेपर लीक कराए हैं। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पेपर लीक होने की जैसे ही जानकारी मिली, तबसे पुलिस ने गुपचुप इसकी जांच शुरू कर दी। सच्चाई सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपी इससे पहले कि सुबूत मिटा पाता, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की विशेष जांच टीम सीबीआई को तमाम सुबूत सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed