फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consecration ceremony of the Shivling in Trahai village

Shimla News: ट्रहाई गांव में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consecration ceremony of the Shivling in Trahai village
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा तहसील के ट्रहाई गांव में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर स्थापित किया है। यह मंदिर सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों के लिए खुला रहेगा। यह मंदिर ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्राचीन मंदिरों से अलग है, जहां परंपरागत रूप से कुछ विशेष वर्गों का प्रवेश सीमित होता था। शिव मंदिर को सामाजिक समरसता और सर्वजन आस्था का प्रतीक माना जा रहा है। मंदिर के संस्थापक सत्यपाल ठाकुर और उनकी पत्नी विषमा ठाकुर ने बताया कि उनकी पूज्य माता की शिव मंदिर निर्माण की इच्छा थी। मंदिर में स्थापित शिवलिंग मध्यप्रदेश के नर्मदा क्षेत्र से मंगवाया है। समारोह के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु गिरि नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर परिसर तक पहुंचे। कलश यात्रा में विभिन्न जाति-वर्गों की करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में आचार्य सुमित भारद्वाज ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया। मंदिर के निर्माण में सत्यपाल ठाकुर के अलावा, जातीराम, प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार और तारा दत्त सहित गांववासियों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article