फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress workers protest outside residence of ex CM Prem Kumar Dhumal

पूर्व सीएम धूमल के सरकारी घर के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 03 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest outside residence of ex CM Prem Kumar Dhumal

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटा शिमला स्थित सरकारी घर के बाहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जमकर प्रदर्शन किया। एक दिन पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। खाची, सुभाष मंगलेट, हरीश जनार्था सहित कई अन्य नेताओं ने सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ चल रहे मामलों को भाजपा की साजिश करार दिया। 

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘वीरभद्र सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए। प्रदर्शन करीब 11 बजे शुरू हुआ और पौने 12 बजे तक चला। कांग्रेस कार्यकर्ता ओक ओवर से राजभवन के रास्ते धूमल के सरकारी घर तक पहुंचे। यहां खाची ने कहा कि भाजपा ने रविवार को सीएम निवास का घेराव करके घिनौना काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार के प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस नेताओं की न्यायालय में आस्था है। सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही दोबारा सत्ता में आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामपुर के विधायक नंदलाल, रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट, पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था, एपीएमसी के चेयरमैन महेंद्र स्तान, नगर निगम शिमला के कांग्रेस पार्षदों समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।  

पुलिस का कड़ा पहरा
धूमल के सरकारी घर पर सोमवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस के जवानों ने इस सरकारी निवासी की किलेबंदी कर दी। इसके अलावा खुफिया विभाग के कर्मचारी भी 11 बजे से पहले ही यहां पहुंच चुके थे।

धूमल की संपत्तियां खंगालने विजिलेंस टीम पंजाब रवाना

Congress workers protest outside residence of ex CM Prem Kumar Dhumal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीबीआई व ईडी की कार्रवाई के बाद अब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो सक्रिय हो गया है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की अगुवाई में एक टीम पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की संपत्तियां खंगालने पंजाब रवाना हो गई।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की हिमाचल और पंजाब में संपत्तियों की जांच शुरू की थी। विजिलेंस ब्यूरो पहले भी पंजाब सरकार से धूमल की प्रॉपर्टी का ब्योरा मांग चुका है, लेकिन अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार होने के चलते उनके हाथ कुछ नहीं लगा। अब पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, ऐसे में विजिलेंस को कुछ ठोस साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

इससे पूर्व विजिलेंस ब्यूरो धूमल को कई नोटिस भेज चुका है और धूमल अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दे चुके हैं। वह इस मामले को पहले ही राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। विजिलेंस ब्यूरो एक शिकायत को आधार बनाकर धूमल की प्रॉपर्टी की जांच कर रहा है। शिकायत में आरोप है कि हिमाचल के बाहर कई जगहों पर धूमल और उनके परिवार ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है।

कांग्रेस सरकार ने इसकी जांच शुरू करवाई, लेकिन अब तक इसमें कोई प्रगति नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन विजिलेंस का एसआईयू विंग कर रहा है। इसमें एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी को जांच अफसर हैं। विजिलेंस क्रॉस चेक करना चाहती है कि धूमल के खिलाफ की गई शिकायत में कितना दम है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगर ऐसा है तो कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। ईडी ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। इसका बदला लेने के लिए कांग्रेस सरकार ने विजिलेंस टीम को पंजाब भेजा होगा। मेरी संपत्ति किसी से छिपी नहीं है। जिस भी एजेंसी से जांच करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed