जयराम सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को चार्जशीट भेजेगी कांग्रेस: सुखविंद्र सुक्खू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जयराम सरकार के खिलाफ 27 दिसंबर को चार्जशीट सौंपेगी। इसे राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
उन्होंने साथ ही चेताया कि भ्रष्टाचार के 23 मामलों को सरकार यदि वापस लेती है तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी। बाकायदा, विधि विशेषज्ञों की राय लेकर सरकार के फैसले को चुनौती दी जाएगी।
सुक्खू ने मंगलवार को राजीव भवन शिमला में प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी हाईकमान चार्जशीट तैयार करने के लिए कमेटी का गठन करेगी। जयराम सरकार के सत्ता पर रहते हुए प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।
अभी तक के कार्यकाल में 40 हत्याएं और 70 दुष्कर्म
प्रदेश में सरकार के अभी तक के कार्यकाल में 40 हत्याएं और 70 दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। जिलों में सरकार के अभी तक के प्रदर्शन के खिलाफ विरोध करने के लिए धरना दिया जाएगा।
सुक्खू ने कहा कि नेशनल हाईवे के निर्माण की प्रगति संतोषजनक नहीं है। भाजपा ने सत्ता पर आने से पहले कहा गया था कि 100 दिन में नेशनल हाईवे की डीपीआर बनाकर तैयार कर दी जाएगी, लेकिन अभी तक इस दिशा में सरकार कोई खास कदम नहीं उठा सकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मानसून सत्र के दौरान नशे के कारोबार को गैर जमानती बनाने का कानून लाने की मांग की गई थी। सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश के 28 फीसदी युवा नशे की जद में हैं। सरकार को आगामी शीतकालीन सत्र में सख्त कानून लाना चाहिए।