{"_id":"62c9a7fe4f5ed751b52a3b30","slug":"congress-will-move-ahead-with-the-resolve-to-win-himachal-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Task Force Meeting: हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर आगे बढे़गी कांग्रेस, बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Task Force Meeting: हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर आगे बढे़गी कांग्रेस, बैठक में फैसला
Sat, 09 Jul 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:41 PM IST
सार
दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स 2024 की बैठक शनिवार दोपहर बाद 4.00 बजे आरंभ हुई और यह दो घंटे चली।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए दिल्ली में लोकसभा चुनाव-2024 को लक्षित कर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति गई। इस दौरान मंथन किया गया कि हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर कांग्रेस आगे बढे़गी और यहां से लोकसभा चुनाव में जीत का रास्ता प्रशस्त होगा। दरअसल दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स 2024 की बैठक शनिवार दोपहर बाद 4.00 बजे आरंभ हुई और यह दो घंटे चली। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया और मीडिया विभाग की बैठक शनिवार को हुई। इसमें जनता के बीच जाने से पहले मीडिया कमेटी को सक्रिय रूप से तीखे तेवरों के साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को कहा गया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता जनता को प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की खामियां बताएंगे। जयराम ठाकुर सरकार के खिलाफ चुनावी हवा तैयार क रने को कहा गया, जिससे कांग्रेस को सत्ता पर काबिज करने का रास्ता प्रशस्त किया जा सके। सरकार के खिलाफ तीखे तेवरों को अपनाने और सरकार की नीतियों और ज्वलंत मुद्दों को भी उठाने के लिए कहा गया। इसके बाद दूसरे दौर में जयराम रमेश ने कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को जीत के टिप्स देते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सोशन मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग इतना मजबूत होना चाहिए कि भाजपा को चुनाव में करारी मात दी सके। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग को अधिक सुदृढ़ और सक्रिय बनाने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
टास्क फोर्स 2024 की बैठक में फोर्स के सदस्यों के साथ प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू, संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष चुनाव प्रचार समिति सुखविंदर सिंह सुक्खू, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान और अन्य अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन