{"_id":"ca7bb3bf78ed3cdafdab68366278d543","slug":"congress-will-give-priority-to-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्खू बोले, कांग्रेस में युवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुक्खू बोले, कांग्रेस में युवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी। बुधवार को राजीव भवन में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आए युवाओं को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस की रीढ़ है। संगठन को मजबूत करने के लिए पहले भी युवाओं को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सचिव अनिल गोयल की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। गोयल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन में सेवाएं देने का बात कही है। पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वो अपनी किसी भी समस्या को पार्टी के समक्ष उठा सकते हैं, प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, प्रदेश सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के संयोजक राजेंद्र शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर भी मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल में पुष्पेंद्र, जय ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, सरोज, पूजा चौधरी, वनिता, पूजा ठाकुर, नरेश कुमार, मोहन सिंह, शीशराम, संतोष ठाकुर, किरण, पूजा, रजनी, मनोज कुमार, राजेंद्र, संदीप कुमार, अमित और सुमित शामिल रहे।
विज्ञापन