कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसे कहा जहरीला संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस को जहरीला संगठन करार दे दिया।
वीरवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित चुनावी रैली में उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधा। बोले, सरदार पटेल ने कहा था कि आरएसएस एक जहरीला संगठन है।
वहीं बिना नाम लिए भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। कहा भाजपा के वरिष्ठ नेता पहले इतिहास और गीता का ज्ञान हासिल कर लें।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और संगठन में महिलाओं की पचास फीसदी भागीदारी देखना चाहता हूं। संसद में पचास फीसदी महिलाओं का होना बहुत जरूरी है।
वन रैंक-वन पेंशन का श्रेय हिमाचल के पूर्व सैनिकों को
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने टांडा में पूर्व सैनिकों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन का श्रेय हिमाचल के पूर्व सैनिकों को जाता है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इस मसले को लेकर हिमाचल के ही पूर्व सैनिक सबसे पहले उनके पास आए थे। राहुल गांधी ने कहा कि वह कई बार पूर्व सैनिकों की मांगों को पूरा करने में सक्षम होंगे, लेकिन कई बार वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।
कहा, मैं बड़े वादे नहीं कर सकता लेकिन मेरी मंशा पूरी तरह साफ है। मैं आपसे वादा करता हूं कि आपकी जो भी मांगें हैं, मैं उन्हें पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करूंगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का अगले पांच वर्षों में 70 करोड़ लोगों को मिडल क्लास में लाने का लक्ष्य है।
विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के हित में बने विधेयक विपक्ष के कारण लटके हैं। देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाया जाएगा।