फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress targets bjp campaign in himachal

'मिशन रिपीट की तरह मिशन डिफीट ही होगा भाजपा का अभियान'

Sat, 02 Apr 2016 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Apr 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
congress targets bjp campaign in himachal
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के मिशन-2017 की घोषणा को हवा-हवाई करार देते हुए कहा है कि यह भी मिशन रिपीट की तरह डिफीट होगा। देश के लोगों ने केंद्र की भाजपा नेतृत्व सरकार की नीतियों और नीयत को अब खूब परख लिया है। चुनावी वादों को जुमले बनाने वाली भाजपा पर से लोगों का मोह भंग हो चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डा. सुभाष मंगलेट और केवल सिंह पठानिया ने भाजपा नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। इन नेताओं ने कहा है कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार एकजुट और चट्टान की तरह मजबूत है।
विज्ञापन


भाजपा के दुष्प्रचार की आलोचना करते हुए इन नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। देश की ज्वलंत समस्याओं और अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों को अस्थिर करने का जो राजनीतिक षड्यंत्र भाजपा की ओर किया जा रहा है। उसका लोग उसे चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र में जनमत का अपमान कभी भी सहन नहीं हो सकता। प्रदेश के लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, पहले पंचायत और नगर निकाय चुनाव में इसे मुंह की खानी पड़ी और अब धर्मशाला के नगर निगम चुनावों में उसे आइना दिखा दिया है। प्रदेश के


लोग कांग्रेस और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मजबूती से खड़े हैं, इसलिए भाजपा को दुष्प्रचार का कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में मिशन-2017 का सपना देखने वाली भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी और प्रदेश में फिर वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed