{"_id":"10b946036aa27c529fc708ed68fd8038","slug":"congress-target-bjp-on-hpca-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने धूमल, अनुराग से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने धूमल, अनुराग से मांगा इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Sep 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी में तब्दील करने और अवैध रूप से जमीन आवंटन मामले में अदालत की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, अरुण धूमल सहित अन्य लोगों को मिले नोटिस के बाद इन सभी से इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार जैसे भू-माफिया, क्रिकेट माफिया, शिक्षा माफिया आदि के खिलाफ कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए आवाज उठाई और इन सबके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर 2012 में भारत के राष्ट्रपति को सौंपी।
विज्ञापन
नरेश चौहान ने कहा कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी तो इसी चार्जशीट को आधार मानते हुए इन सभी मामलों की जांच विजिलेंस से करवाई तथा मामला दर्ज हुआ। नरेश चौहान ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई, तो एचपीसीए मामले में बहुत सारी अनियमिताएं पाई गईं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि राज्य कांग्रेस कमेटी ने नैतिकता के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, अरुण धूमल और बाकी सभी व्यक्तियों से इस्तीफे की मांग की है।