फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress supported Vinod becomes bdc chairman in kullu himachal

कुल्लू में कांग्रेस समर्थित विनोद बने बीडीसी अध्यक्ष, नगर परिषद मनाली पर भाजपा का कब्जा

Wed, 16 Jan 2019 08:55 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: ashok chauhan Updated Wed, 16 Jan 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Congress supported Vinod becomes bdc chairman in kullu himachal

ब्लॉक समिति कुल्लू अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान पर अब विराम लग गया है। ब्लॉक समिति की कमान एक बार फिर कांग्रेस समर्थित विनोद कुमार को मिली है, जबकि भाजपा को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।  अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया।

विज्ञापन


भाजपा की गुटबाजी का फायदा कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को मिला। ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को विशेष बैठक रखी थी। इसमें अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हुए। कांग्रेस समर्थित विनोद कुमार को 13 मत पड़े, जबकि भाजपा के लेखपाल को 10, यादविरेंद्र को 9 मत पड़े।
विज्ञापन


एक मत रद्द हुआ। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देते हुए अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। गौर रहे कि पिछले दिनों भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष विनोद कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, उस समय भाजपा के पास कुल 19 सदस्य हो गए थे। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के दो धड़ों के उम्मीदवार खड़े हो जाने से यह आंकड़ा पूरी तरह से बिगड़ गया।

हालांकि भाजपा के दो गुटों में अध्यक्ष पद की कमान को लेकर जोर आजमाइश होती रही। लेकिन भाजपा के दो प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में आने से कांग्रेस की पौ बारह हो गई। कांग्रेस ने बहुमत न होने के बावजूद अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा बनाए रखा, जबकि भाजपा को इसमें करारी शिकस्त मिली।

भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के गिर जाने के बाद कुल्लू में राजनीतिक चर्चाओं का माहौल है। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि ब्लॉक समिति अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव करवाए गए। इसमें विनोद कुमार तीन मतों से विजयी रहे है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी थे। 

नगर परिषद मनाली पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका

Congress supported Vinod becomes bdc chairman in kullu himachal

नगर परिषद मनाली पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेसी खेमे से भाजपा में शामिल हुई नीना ठाकुर को अध्यक्ष और अनिता सूद उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हो गई हैं। पार्षद चमन कपूर, मनोज लारजे ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का समर्थन कर नप मनाली में भगवा लहरा दिया है।

इससे कांग्रेस को झटका लगा है। कुल सात वार्डों वाली नगर परिषद मनाली में अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के हैं।  25 दिसंबर को नीना ठाकुर और अनिता सूद मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गई थी।

इसके एक दिन बाद ही चारों भाजपा पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर एसडीएम मनाली रमन घरसंगी की ओर से 15 दिनों के भीतर बहुमत साबित करने को कहा। 11 जनवरी को नप मनाली पूर्व अध्यक्ष शबनम तनवर और उपाध्यक्ष जोगिंद्र पाल ने अपने पद से त्याग पत्र दिया था।

15 जनवरी को कोेरम पूरा न होने के चलते 16 जनवरी को पुन बैठक बुलाई गई। इसमें नीना ठाकुर ने अध्यक्ष और अनिता सूद ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना बहुमत साबित किया। अब नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया है।

इसके बाद मनाली में विजय रैली निकाली। नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीना ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी मनाली के विकास के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। इसके लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पार्षद चमन कपूर और मनोज लारजे का मनाली के विकास में सहयोग लेंगे।

मनालीवासियों को अच्छी सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। बहरहाल नगर परिषद मनाली में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी गंवा देने के बाद कांग्रेसी खेमे में हलचल है। कांग्रेस को लोकसभा चुनावों से पूर्व ही मनाली में झटका लगा है। इसका असर आगामी लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed