फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress submitted complaint letter against former minister Bikram Thakur to DGP, complaint given in police st

Shimla News: पूर्व मंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा शिकायत पत्र, महिला थाने में दी शिकायत

Tue, 27 Dec 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 08:18 PM IST
सार

कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ  एक शिकायत पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
Congress submitted complaint letter against former minister Bikram Thakur to DGP, complaint given in police st
महिला कांग्रेस ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर और वेद प्रकाश ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ  एक शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत पत्र में बिक्रम ठाकुर की एक सभा में मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर पर की गई अभद्र  टिप्पणी पर रोष व्यक्त करते हुए कानूनी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ  जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, वह समाज में विशेष तौर पर एक महिला का घोर अपमान है। इसे सहन नहीं किया जा सकता। बलदेव ठाकुर ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले को लेकर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने बिक्रम ठाकुर के खिलाफ थाने में दी शिकायत 
वहीं, प्रदेश महिला कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बिक्रम ठाकुर के खिलाफ  न्यू शिमला स्थित महिला पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद महिला कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल शिमला जिला उपायुक्त से भी उनके कार्यालय में मिला। इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल की अध्यक्षता में  शांता राजटा, शशि ठाकुर, कविता कंवर, वृंदा सिंह, सत्या, उमा वर्मा, उमा मुदियाल,  कृष्णा, बबली, हीरा दासी, नेहा, उर्मिला, कुसुम ने इस शिकायत में भाजपा नेता के खिलाफ  सार्वजनिक तौर पर एक महिला को अपमानित करने और अभद्र भाषा बोलने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed