फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress spokesperson kuldeep pathania statement

परिवर्तन रैली से अपना खोया वजूद तलाश रही है भाजपा: कांग्रेस

Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
congress spokesperson kuldeep pathania statement
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानिया - फोटो : File Photo

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, महासचिव रामलाल ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हमेशा की तरह भाजपा ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत शिगूफे छोड़ने शुरू कर दिए हैं। रविवार से प्रदेश में शुरू की गई भाजपा की परिवर्तन रैली इसी षड्यंत्र का हिस्सा है।

विज्ञापन


इसका स्पष्ट उद्देश्य लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाकर उन्हें गुमराह करना और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना है। कहा कि परिवर्तन रैली के बहाने भाजपा प्रदेश में खोए हुए अपने अस्तित्व को तलाशने का प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों और दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रैली में झोंककर भाजपा अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


लेकिन अंतर्कलह और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के कारण पूरी तरह हाशिये पर पड़ी पार्टी को इससे कोई संजीवनी नहीं मिल पाएगी। यही रणनीति पिछले विधानसभा चुनाव में भी अपनाई गई थी, जिसके दौरान भाजपा ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी थीं। कांग्रेस पार्टी और सरकार इन हथकंडों से घबराने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed