फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Spokesman Deepak Sharma Statment on Yug muder Case, Ask resignation From Vidya Stokes.

कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी ही सरकार की मंत्री से मांगा इस्तीफा, सीबीआई जांच पर अड़े

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress Spokesman Deepak Sharma Statment on Yug muder Case, Ask resignation From Vidya Stokes.
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

शिमला में चार वर्षीय युग गुप्ता का दो वर्ष के बाद पानी के टैंक में शव मिलने के मामले में अपनी ही सरकार और संगठन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने हमला बोला है।

विज्ञापन


हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दीपक शर्मा ने आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। कहा कि दो वर्ष तक शवयुक्त पेयजल की सप्लाई शिमला में होती रही।
विज्ञापन


इससे 4800 लोगों को पीलिया हुआ, जबकि 20 की पीलिया से मौत हो गई। पानी के टैंकों की सफाई पर खर्चे 40 करोड़ रुपये मामले की उन्होंने सीबीआई से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक शर्मा ने आईपीएच विभाग के प्रधान सचिव समेत अन्य संलिप्त अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त करने और नगर निगम शिमला को भंग करने की मांग उठाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी बोला हमला, कहा जुगाड़ से चला रहे संगठन

Congress Spokesman Deepak Sharma Statment on Yug muder Case, Ask resignation From Vidya Stokes.
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

दीपक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर धोखे की राजनीति करने के आरोप लगाया। कहा कि सुक्खू जुगाड़ से संगठन को चला रहे हैं। कांग्रेस संगठन में सचिव समेत दो दर्जन पदाधिकारियों की हाईकमान की मंजूरी के बिना नियुक्ति करने के आरोप भी लगाए।

उन्हें छह माह पहले कांग्रेस प्रवक्ता पद से हटाने के बयान पर दीपक शर्मा ने कहा कि अगर मुझे पद से हटाया तो मीडिया, संगठन और सरकार को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। बीजेपी नेताओं की भी कांग्रेस सरकार के साथ मिलीभगत है। विपक्ष ने अपनी सही भूमिका नहीं निभाई।

दीपक ने कहा कि उन्होंने प्रवक्ता पद से अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। जब तक सुक्खू अध्यक्ष रहेंगे वह पार्टी में कोई भी पद नहीं लेंगे। दीपक ने कहा कि वह एक कांग्रेसी कार्यकर्ता थे, कांग्रेसी हैं और हमेशा रहेंगे, अन्य किसी पार्टी में जाने का कोई सवाल नहीं उठता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed