{"_id":"5d25d97c8ebc3e6cf805e382","slug":"congress-sevadal-member-rajinder-singh-chandel-joined-bjp-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल के सदस्य रहे राजेंद्र ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल के सदस्य रहे राजेंद्र ने थामा भाजपा का दामन
Wed, 10 Jul 2019 05:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल के सदस्य रहे राजेंद्र सिंह चंदेल ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा। इस दौरान कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रवि मेहता, बालूगंज वार्ड की पार्षद किरण बावा और अपर चक्कर के बूथ अध्यक्ष नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह चंदेल ने भाजपा के नेतृत्व, नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रवि मेहता ने पार्टी का पटका पहनाकर राजेंद्र चंदेल का भाजपा में स्वागत किया।
विज्ञापन
राजेंद्र चंदेल ने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए कार्य करेंगे और पार्टी की प्रत्येक गतिविधि तथा कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, राजेश घई, सुरेश ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, त्रिलोक सिंह वर्मा, गौरव, राहुल शर्मा, महेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन