{"_id":"5b6ad8894f1c1b764d8b7273","slug":"congress-seva-dal-anurag-sharma-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में करेंगे तिरंगा यात्रा: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में करेंगे तिरंगा यात्रा: अनुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा न केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, बल्कि हमारी आन-बान और शान के साथ एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसलिए इसके सम्मान में देशभर में तिरंगा यात्रा की जा रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 76वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मंडी में गांधी भवन से लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें जिले के सभी कांग्रेसजन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
यात्रा गांधी भवन होते हुए शहर का चक्कर काटकर दोबारा गांधी भवन पहुंचेगी। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर प्रहार किए और लोगों को गुमराह करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि शीघ्र कांग्रेस सेवादल की वेशभूषा और पदनामों में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, कांग्रेस सेवादल के प्रेस सचिव गुरदास सिंह, चेतराम, सुमन, पवन चौधरी, शहरी मंडी कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, उपाध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर और आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।