फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress screening committee meeting in delhi on 17 march for loksabha election 2019

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी इस दिन दिल्ली में तैयार करेगी पैनल

Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
congress screening committee meeting in delhi on 17 march for loksabha election 2019
केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी 17 मार्च को दिल्ली में हिमाचल की चारों सीटों से टिकट के दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी। फिलहाल, स्क्रीनिंग कमेटी के पास 40 आवेदकों के नाम विचार करने के लिए भेजे गए हैं। अगर कमेटी चारों सीटों के आवेदनों में किसी के नाम पर सहमति नहीं बना पाती है तो इसके बाद चारों सीटों से उन नेताओं के नामों पर विचार किया जाएगा, जो पार्टी के दमदार नेता हैं और पार्टी को सीटें जिताने का दम रखते हैं।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 17 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे गुरुद्वारा रकाब गंज रोड स्थित कांग्रेस के कार्यालय में बुलाई गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहेंगे। रजनी पाटिल गत दिनों चंडीगढ़ स्थिति पंजाब भवन में हमीरपुर और कांगड़ा के नेताओं से मिल चुकी हैं। इन दोनों सीटों से किसे टिकट दिया जाए जो पार्टी को सीटें जिताकर दिला सके। इसे लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक भी लिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed