फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress rebels should be inolved in the party: Virbhadra

बागियों को न लेकर कांग्रेस ने गलती की : वीरभद्र

Thu, 08 May 2014 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 May 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
Congress rebels should be inolved in the party: Virbhadra

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस में बागियों को वापस लेने पर पिक एंड चूज हुआ है। इससे चुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। जब अन्य दलों ने अपने बागियों को बिना शर्त शामिल कर लिया, तो हमें भी यह फार्मूला अपनाना चाहिए था। मुख्यमंत्री वीरवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव व्यक्तिवाद पर लड़ा। नरेंद्र मोदी के शोर में पार्टी गौण हो गई। लोकतंत्र में यह ठीक नहीं है। बाद में जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र विज्ञापनों में दिखे।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह करीब दो महीने चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के हर कोने में गए हैं। लोगों में राज्य सरकार के प्रति जबरदस्त उत्साह है। हिमाचल में कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटें जीतेगी और सारे चुनावी आकलन फेल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़े मतदान को यूपीए के खिलाफ मानना भूल होगी।

वह ऐसी अटकलबाजियों को नहीं मानते। चुनाव आयोग ने मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने पर खूब काम किया था। युवा मतदाताओं ने भी वोट ज्यादा बनवाए थे। इस कारण मतदान प्रतिशत बढ़ा।

इसे किसी एक पार्टी की ओर रुझान के तौर पर नहीं देखा जा सकता। वीरभद्र सिंह ने दोहराया कि 16 मई को बाद राज्य सरकार को गिराने के भाजपा के दुष्प्रचार को प्रदेश की जनता ने चुनाव में नकार दिया है।


दो महीने बाद गुलजार हुआ सचिवालय
हिमाचल सरकार का सचिवालय में करीब 2 महीने बाद वीरवार को रौनक दिखी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जीएस बाली आदि सचिवालय में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed