फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Rashtriya Adhyaksh Election Voting In Rajiv Bhawan Shimla himachal pradesh

शिमला: कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को 14 डेलीगेट्स ने नहीं किया मतदान

Mon, 17 Oct 2022 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Oct 2022 05:32 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार सुबह 10:00 से दोपहर 4:00 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान हुआ।

विज्ञापन
Congress Rashtriya Adhyaksh Election Voting In Rajiv Bhawan Shimla himachal pradesh
मतदान करते कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने के लिए हिमाचल प्रदेश के 14 डेलीगेट्स ने सोमवार को मतदान नहीं किया। हिमाचल के कुल 90 डेलीगेट्स में से 66 ने शिमला और 10 ने नई दिल्ली में वोट डाले। चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली की जगह शिमला में वोट डाला। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व सांसद चंद्रकुमार और केवल सिंह पठानिया सहित दस डेलीगेट्स दिल्ली में मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार सुबह 10:00 से दोपहर 4:00 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए मतदान हुआ। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, विधायक आशा कुमारी, सुंदर सिंह, संजय अवस्थी, सतपाल रायजादा, नंदलाल, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, राम कुमार चौधरी सहित कई अन्य मतदान के लिए शिमला कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


इन कांग्रेस डेलीगेट्स ने नहीं किया मतदान
हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, बीबीएल बुटेल, मनसा राम, विनोद सुल्तानपुरी, अन्वी ठाकुर, कमलेश ठाकुर, सुभाष मंगलेट, बीरू राम, विकास ठाकुर, अमर सिंह कपूर, सत्य प्रकाश ठाकुर और चंद्रेश कुमारी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने और निजी कारणों का हवाला देते हुए इन 14 डेलीगेट्स ने मतदान में भाग नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed