फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress rally in solan in himachal pradesh

सोलन में कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Sat, 15 Feb 2020 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
congress rally in solan in himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने सोलन में शनिवार को प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली निकाली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण से छेड़छाड़ करने की तैयारी में है। इसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने सर्किट हाउस से मिनी सचिवालय तक रैली निकाली और नारेबाजी की। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें आरक्षण को खत्म न करने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरक्षण को खत्म करना चाहता है। केंद्र सरकार इसी रास्ते पर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर आरक्षण को खत्म नहीं होने देगी। कहा कि आरक्षण पर भाजपा को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।

विज्ञापन

congress rally in solan in himachal pradesh

भाजपा को संविधान से छेड़छाड़ का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस दलित व पिछड़े वर्ग के साथ हमेशा खड़ी रही है। भविष्य में भी कांग्रेस विरोध जारी रखेगी। आरक्षण खत्म करने को कोई कदम उठाया जाता है तो पार्टी उसके खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार रहेगी। 

सदर के विधायक एवं पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आरक्षण एक खास वर्ग के उत्थान के लिए था। इसे समय के साथ कांग्रेस सरकार आगे बढ़ाती आई है। भाजपा में आरक्षण खत्म करने को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

इस दौरान पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक लखविंद्र सिंह राणा, विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कांग्रेस नेता संजय अवस्थी, मदन चौधरी, डॉ. कैलाश पराशर, संजीव ठाकुर, राजिंदर ठाकुर, जैनब चंदेल, सुरेश कुमार, यशवंत छाजटा, शिव कुमार, हमिंद्र ठाकुर, मुकेश शर्मा, जगमोहन मल्होत्रा, मनीष ठाकुर, चतर सिंह, अंकुश सूद, विनेश धीर और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed