फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress protest in dharamshala on bjp letter bomb issue

धर्मशाला कांग्रेस ने रविंद्र रवि के पक्ष में लगाए नारे, पत्र बम मांगी सीबीआई जांच

Wed, 18 Sep 2019 04:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
congress protest in dharamshala on bjp letter bomb issue
- फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया में वायरल भाजपा के पत्र बम में मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच न होने पर कांग्रेस ने बुधवार को रैली निकाली। धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस (शहरी) इकाई की यह रैली पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की अगुवाई में गांधी वाटिका से डीसी कार्यालय तक निकाली गई।

विज्ञापन


इस दौरान पत्र बम वायरल मामले में जुड़े भाजपा के पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के पक्ष में ‘जयहिंद’ के नारे लगाए गए। यही नहीं, कांग्रेसियों ने चुप रहने पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी घेरा।
विज्ञापन


रैली के बाद एडीएम कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग भी की गई। कहा गया कि जांच से ही जनता के सामने इस पत्र की सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को भी घेरा

सुधीर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से जवाब मांगा कि भ्रष्टाचार के लगे इन आरोपों पर वह चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि पिछले डेढ़ वर्षों में कई दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं पर आज तक एक भी कंपनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है।

उन्होंने सीमेंट कंपनी के साथ सांठगांठ का आरोप जड़ते हुए कहा कि पंजाब में सीमेंट की जो बोरी 290 रुपये में बिक रही है, वही हिमाचल में 390 रुपये में लोगों को मिल रही है जबकि प्रदेश में ही सीमेंट के कारखाने हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच नहीं हुई तो शहरी कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed