फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Posting Derogatory Comments About PM Modi: CM Jairam Thakur

कांग्रेसी लिख रहे पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां, जल्द होंगे बेनकाब होंगे: जयराम

Sun, 21 Oct 2018 11:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Updated Sun, 21 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Congress Posting Derogatory Comments About PM Modi: CM Jairam Thakur

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सुंदरनगर में उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास देखकर कांग्रेस विचलित हो उठी है। कुछ कांग्रेसी प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां लिखकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन


मामले की तह तक पहुंचा जा रहा है। ऐसा काम करने वाले जल्द बेनकाब होंगे। कहा कि कानून के दायरे में रहकर दोषियों को कड़ा जवाब मिलेगा। सरकार बदले की भावना से काम न करने की बात कहती है, लेकिन बर्दाश्त करने की भी एक सीमा होती है, जिसे लांघा जा चुका है। जरूरत पड़ी तो ऐसा करने वालों को भाजपा युवा मोरचा उसी भाषा में जवाब देगा, लेकिन अभद्रता हम नहीं चाहते।
विज्ञापन


जिसने गलत संदेश लिखकर गलत किया होगा, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। हाल ही में नाहन, मंडी, शिमला, सोलन में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां दीवारों पर लिखी गई थीं। इस संदर्भ में  विभिन्न थानों में मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए योजनाएं सुझाएगी भाजयुमो

Congress Posting Derogatory Comments About PM Modi: CM Jairam Thakur

सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। रोजगार सृजन और संबंधित योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने भाजयुमो से आह्वान किया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की युवाओं से जुड़ी योजनाओं की सूची बनाकर घर-घर जाएं और युवाओं को जागरूक करें। फरवरी 2018 के बजट में युवाओं के लिए नए इनीशिएटिव के प्वाइंट दें। 

पार्टी में सबसे बड़ी ताकत झोंकने वाला युवा 
सीएम ने कहा कि पार्टी में सबसे बड़ी ताकत झांकने वाला कोई है तो युवा है। उन्होंने 1993 के चुनावों को याद करते हुए हर बूथ पर अधिक से अधिक युवा तैनात करने की नसीहत दी। कहा कि अपने विस क्षेत्र में वे 1993 में चुनाव लड़े। यहां हमेशा भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त होती थी।

उन्हें टिकट मिला और भाजपा को खड़ा करने की जिम्मेवारी मिली। उस समय 60 बूथों पर हर बूथ में दो-दो तीन तीन युवा खड़े किए और अंत में नतीजा हार का रहा। दस की दस सीटें कांग्रेस की झोली में गईं, लेकिन वे सबसे कम मार्जन से हारने वाले भाजपा प्रत्याशी थे।

आडवाणी को किया याद, 68 में से 23 नए विधायक

Congress Posting Derogatory Comments About PM Modi: CM Jairam Thakur

सीएम ने कहा कि जब वे प्रदेशाध्यक्ष थे तो आडवाणी आए। 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद युवाओं को युवा मोर्चा पर कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद भाजयुमो की स्थापना कर युवाओं ने संगठन में अहम स्थान हासिल किया है। वर्तमान सरकार में 68 विधानसभा क्षेत्रों में 23 नए विधायक हैं। अधिकांश युवा हैं।  

लोस चुनावों में चलेगी युवा और सोशल मीडिया कार्ड, एक बूथ 20 यूथ 
भाजपा ने लोकसभा चुनावों में यूथ कार्ड और सोशल मीडिया के दम पर जीत की नींव रखना शुरू कर दी है। बैठक में एक बूथ, 20 यूथ मुहिम के तहत आगे बढ़ने का फैसला लिया। सीएम ने सोशल मीडिया को मजबूत करने का युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कहा कि यह सब सोशल मीडिया से ही संभव हो सकेगा। जो लोस चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा। 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री भाजयुमो अभिजीत मिश्रा, संगठन मंत्री भाजपा पवन राणा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक विनोद कुमार, प्रकाश राणा, कर्नल इंद्र सिंह, जिला भाजपा सुंदरनगर राकेश जंवाल, भाजयुमो प्रभारी ध्रुव वाधवा, प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान, जिला सुंदरनगर अध्यक्ष मुकेश चंदेल, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed