फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress pathyatara in Himachal.

पथयात्रा पर घमासान, कांग्रेस सरकार और संगठन में ठनी

Tue, 18 Jul 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Jul 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
congress pathyatara in Himachal.

हिमाचल सरकार और संगठन में अब पथ यात्रा पर ठन गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सोमवार को सवाल किया गया तो वह बोले कि कौन इस पथ यात्रा को कर रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस पथ यात्रा को मंगलवार को हिमाचल के सभी जिलों और ब्लॉकों में शुरू करने जा रही है। राज्य विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस पथ यात्रा को लेकर पूछा तो वे बोले - मैं तो आपसे ही सुन रहा हूं।
विज्ञापन


इस पर जब सीएम वीरभद्र सिंह से सवाल किया गया कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल की कमी चल रही है, उससे क्या ये नहीं लग रहा है कि इसका विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इश्यू बनाएगी? इसके जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बोले कि ऐसा कोई इश्यू नहीं बनेगा। पार्टी को भी जनांदोलन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को अवगत करवाया गया था : सुक्खू 
प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पथ यात्रा का फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया था। रथ यात्रा के खिलाफ यह पथ यात्रा कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में तय की गई है। इस संबंध में सीएम को भी अवगत करवाया गया था। हो सकता है कि उन्हें याद न रहा हो। 


पथयात्रा के समापन पर आएंगे राहुल गांधी
सूबे में राजनीति का पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल की ओर जनसभा करने के लिए आ रहा है। एक ओर भाजपा की रथयात्रा में जहां देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की, दूसरी ओर कांग्रेस आज से पूरे प्रदेश में पथयात्रा शुरू करेगी।

पहले चरण में 18 से 25 जुलाई, दूसरे चरण में पहली से सात अगस्त और अंतिम चरण में 15 से 21 अगस्त तक पथयात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन 21 अगस्त को हमीरपुर में होगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमीरपुर में पथयात्रा के समापन पर राहुल गांधी का बतौर मुख्यातिथि आना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed