फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress party protest against inflation on 10 september

महंगाई के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद करेगी कांग्रेस

Sun, 09 Sep 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
congress party protest against inflation on 10 september

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महंगाई के खिलाफ 10 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिलास्तर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने कहा कि शिमला में हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी, रंजीता रंजन धर्मशाला और गुरकिरत सिंह मंडी में कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। 
विज्ञापन


 जिला चंबा में ठाकुर सिंह भरमौरी, नीरज नैयर और कुलदीप पठानिया, जिला कांगड़ा में जीएस बाली, सुधीर शर्मा और सुमन वर्मा, जिला लाहौल स्पीति में रवि ठाकुर और गेलसन ठाकुर, जिला कुल्लू में बुद्धि सिंह ठाकुर, सुंदर ठाकुर और भुवनेश्वर गौड़, जिला मंडी में कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी और दीपक
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा, जिला हमीरपुर में इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप कुमार पठानिया और नरेश कुमार,  जिला ऊना में सतपाल रायजादा, कुलदीप कुमार, राकेश कालिया और वीरेंद्र धर्माणी, विवेक शर्मा, जिला  बिलासपुर में बंबर ठाकुर और कमलेंद्र कश्यप, जिला

सोलन में कर्नल धनीराम शांडिल, लखविंदर राणा, राम कुमार और राहुल सिंह ठाकुर, जिला सिरमौर में विनय कुमार, अजय सोलंकी, शिमला में अनिरुध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, प्रदीप भुज्जा और यशवंत छाजटा, किन्नौर में जगत सिंह नेगी और उमेश नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

माकपा भी करेगी भारत बंद

congress party protest against inflation on 10 september

पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को देश भर में वामपंथी भी सड़क पर उतरकर चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करेंगे। माकपा के राज्य सचिव आेंकार शाद और सचिवालय कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भाकपा, एसयूसीआई और आरएसपी के आह्वान पर दस सितंबर को पार्टी ने भारत बंद का एलान किया है। पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी उछाल आया है जिसके चलते लोगों की जेबों में चूना लग रहा है। रुपया भी डॉलर के मुकाबले काफी गिरा है। केंद्र सरकार की लगातार जनविरोधी नीतियों के चलते ऐसा हो रहा है। पार्टी ने लोगों से आह्वान भी किया है कि लोग घरों से बाहर निकलकर उनके धरने प्रदर्शन में सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed