कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की तारीखें घोषित, पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव 2015 घोषित कर दिए हैं। ये जुलाई में पांच चरणों में होंगे।
केवल 15 मई तक सदस्यता फार्म भरे जाएंगे। 10 से 15 जुलाई तक बूथ कमेटियों और ब्लॉक प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे। तीसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटी और चौथे चरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी का चयन होगा।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने दी है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रथम चरण में कांग्रेस सदस्यता फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई होगी और 15 मई से 25 मई तक जिला कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक चुनाव में भाग लेने वाले पात्र उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ कांग्रेस सदस्यों की प्रारंभिक सूची जारी करेगी।
जिला छंटनी समिति के समक्ष कोई भी आपत्ति 5 जून 2015 तक दर्ज की जाएगी और 8 जून 2015 तक जिला छंटनी समिति की ओर से सभी आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
12 जून तक प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के समक्ष हो सकेगी अपील
उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी जिला छंटनी समिति के निर्णय के खिलाफ कोई अपील करनी है तो वह 12 जून तक प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के समक्ष कर सकता है और प्रदेश चुनाव प्राधिकरण 15 जून तक सभी अपीलों का निपटारा करेगी।
अगर किसी को प्रदेश चुनाव प्राधिकरण से कोई शिकायत हो तो वह 20 जून तक केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के समक्ष अपनी अपील रख सकता है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण 25 जून तक इन सभी अपीलों का निपटारा करेगी। 5 जुलाई तक जिला कांग्रेस कमेटी सदस्यों की अंतिम सूची जारी करेगी।
पांच चरणों में पूरे होंगे चुनाव
पहला चरण 10 से 15 जुलाई
बूथ कमेटियों और बूथ से ब्लॉक प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे
दूसरा चरण 16 से 20 जुलाई
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव होंगे, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और ब्लॉक से छह जिला कांग्रेस कमेटी के लिए प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए एक सदस्य का चयन किया जाएगा।
तीसरा चरण 20 से 25 जुलाई
जिला कांग्रेस कमेटी के चुनाव होंगे, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।
चौथा चरण 26 से 31 जुलाई
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव होंगे, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चयनित किए जाएंगे।
पांचवां चरण में सीडब्ल्यूसी सदस्यों के चुनाव होंगे