फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress office property attachment file in mc commissioner office

कमिश्नर ऑफिस पहुंची कांग्रेस भवन को अटैच करने की फाइल

Wed, 13 Sep 2017 01:59 PM IST
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Sep 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
congress office property attachment file in mc commissioner office

हिमाचल कांग्रेस के कार्टरोड स्थित राजीव भवन को अटैच करने की फाइल तैयार हो गई है। यह फाइल टैक्स विभाग से कमिश्नर ऑफिस भी पहुंच गई है। अब आयुक्त को फैसला लेना है कि अटैचमेंट की कार्रवाई कब और कैसे शुरू की जाए। सात साल में पहली बार कांग्रेस भवन को अटैच करने की फाइल तैयार हो पाई है। 

विज्ञापन



हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालय पर कार्रवाई करना निगम प्रशासन के लिए इतना आसान नहीं होगा, लेकिन जनता के बीच एमसी की निष्पक्ष छवि बनाए रखने को लेकर भी अफसरों पर दबाव बढ़ गया है। लोगों की नजरें एमसी पर टिकी हैं कि क्या प्रशासन आम जनता की तरह कांग्रेस भवन पर भी कार्रवाई शुरू करेगा या नहीं। उधर, आखिरी नोटिस जारी होने के बावजूद कांग्रेस भवन का प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया गया। 
विज्ञापन



नगर निगम की ओर से कांग्रेस भवन को टैक्स जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन इस समयावधि के पूरा होने के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं हो पाया। निगम प्रशासन के अनुसार कांग्रेस भवन को टैक्स के तौर पर करीब 20 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करना है। यह टैक्स पिछले करीब सात साल का है। भवन की पार्किंग के टैक्स को लेकर मामला उलझा था, लेकिन इसे भी एमसी ने काफी पहले सेटल कर टैक्स की राशि स्पष्ट कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटैचमेंट की तैयारी के बीच कांग्रेस में भी हड़कंप
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम की कार्रवाई से बचने के लिए कांग्रेस के भीतर भी हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा नहीं है कि निगम एकाएक यह भवन अटैच कर देगा या भवन के पास टैक्स देने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन अब यह कांग्रेस की भी साख का सवाल बन गया है कि टैक्स जमा कर मामले को खत्म किया जाए। सूत्रों के अनुसार टैक्स अदायगी को लेकर पार्टी की ओर से निगम प्रशासन से संपर्क भी किया गया है। कोशिश की जा रही है कि कार्रवाई से पहले ही टैक्स किस्तों के रूप में जमा कर दिया जाए।

अभी मैंने इसकी फाइल देखी नहीं है। नियमानुसार सब पर कार्रवाई की जा रही है। जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने को तैयार हो रहे हैं, उन्हें कुछ दिन की राहत भी दे सकते हैं।- जीसी नेगी, आयुक्त, नगर निगम


भवन का कितना टैक्स बनता है, इसका मामला पहले सेटल नहीं हुआ था। हम काफी टैक्स दे चुके हैं, जबकि कुछ देना अभी बाकी है। चैक करेंगे कि जो टैक्स बचता है, उसका जल्द भुगतान हो जाए।- नरेश चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता

कांग्रेस भवन के बाद अब इनकी बारी

congress office property attachment file in mc commissioner office
कांग्रेस भवन के बाद कई और विभागों के खिलाफ अटैचमेंट की फाइलें तैयार की जा रही हैं। इनमें एचआरटीसी से 2.50 करोड़, आईजीएमसी से 70 लाख, सीपीडब्ल्यूडी से करीब 1.50 करोड़ टैक्स वसूला जाना है। विधायक बलवीर वर्मा को भी अभी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाना बाकी है। टैक्स जमा न होने की स्थिति में निगम सेक्शन 124 के तहत प्रॉपर्टी अटैचमेंट की कार्रवाई शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed