फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress national spokesperson Rita Bahuguna Joshi backed Rahul Gandhi

राहुल के बचाव में उतरीं बहुगुणा, पढ़िए क्या कहा

Fri, 06 Jun 2014 09:40 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
Congress national spokesperson Rita Bahuguna Joshi backed Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर हार का ठीकरा फोड़ने वालों को रीता बहुगुणा जोशी ने दो टूक जवाब दिया है। जोशी ने कहा है कि चुनिंदा लोग जो राहुल गांधी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके बारे में केवल इतना ही कहना है कि वे अगर उतने ही बहादुर थे तो पहले क्यों नहीं बोले।

विज्ञापन


वे बोलीं कि कांग्रेस के भीतर की ऐसी बातों का भीतर ही मंथन होना चाहिए। बहुगुणा बोलीं कि जब पराजय होती है तो ऐसा होता है।

रीता बहुगुणा शिमला में एक स्वयंसेवी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेने आई हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की।

मोदी की जीत का मुख्य फैक्टर 'प्रोपेगेंडा'

Congress national spokesperson Rita Bahuguna Joshi backed Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के लिए मुख्य फैक्टर उनका प्रोपेगेंडा रहा है। उनका चुनाव प्रचार बहुत वृहद् था। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, एसएमएस आदि के रूप में बहुत ज्यादा पब्लिसिटी की।

दस साल हमारी सरकार रह चुकी थी। लोग बदलाव चाहते थे। दस साल सत्ता रहने में स्वाभाविक था कि इस बीच महंगाई आई, आर्थिक मंदी आई। यही हार का कारण रहा।

हालांकि, इसके लिए गवर्नेंस ज्यादा जिम्मेवार नहीं रहा है। कांग्रेस पार्टी की बात पार्टी के भीतर ही रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, यूपी में जंगलराज जैसे हालात

Congress national spokesperson Rita Bahuguna Joshi backed Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में हार के लिए ऐसे ही कारण रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमराने पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तर प्रदेश बहुत बुरी तरह से चिन्हित होने लगा है।

स्वयं मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं होने लगी हैं जो शर्मनाक हैं। कहा, यूपी में जंगलराज जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने बदायूं बलात्कार कांड को बेहद शर्मसार करने की घटना बताया। उन्होंने कहा कि जब तक बलात्कारियों के खिलाफ  फांसी जैसी कठोर सजा का प्रावधान होता, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed