फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress MLAs sent letter to high command to remove Pratibha Singh from the post of President

Himachal News: प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए कांग्रेस विधायकों ने हाईकमान को भेजा पत्र

Thu, 21 Mar 2024 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रतिभा सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की है।

विज्ञापन
Congress MLAs sent letter to high command to remove Pratibha Singh from the post of President
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने को पार्टी विधायकों ने हाईकमान को पत्र भेजा है। कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रतिभा सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार शिकायत पत्र में प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इन्कार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने को लेकर दिए बयानों का हवाला दिया गया है। 

विज्ञापन

पत्र भेजने वाले विधायकों की संख्या 30 के आसपास बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार शिकायत पत्र में लिखा गया है कि वर्तमान राजनीतिक हालात में प्रतिभा सिंह के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की कमान रहने से पार्टी को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नुकसान होगा। इसमें हिमाचल में सरकार और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिभा की जगह जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की वकालत भी की गई है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों का मत है कि प्रतिभा की ओर से बुधवार को दिल्ली से शिमला लौटकर की गई प्रेसवार्ता से पार्टी के काडर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने बयानबाजी से मना किया है तो ऐसा बयान क्यों
सांसद का यह कहना कि वर्कर निराश हैं और चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं, इससे देश और प्रदेश की राजनीति में गलत संदेश गया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।  सूत्रों के अनुसार विधायकों ने लिखा कि संगठन और सरकार में समन्वय स्थापित करने के लिए जब समिति गठित कर दी गई है तो नाराजगी को अब सार्वजनिक क्यों किया जा रहा है।

विज्ञापन

पार्टी पर्यवेक्षक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जब शिमला आकर प्रेस में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी करने से सभी नेताओं को गुरेज करने के निर्देश दिए थे तो सांसद ने ऐसा क्यों किया। विधायकों के अनुसार अगर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलानी है तो नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द नियुक्त करना होगा।

ये कहा था प्रतिभा सिंह ने
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से लौटने के बाद प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान करते हुए कहा था कि संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं और  पदाधिकारियों की अगर सरकार में समय पर नियुक्तियां होतीं, तो ठीक होता। ऐसा नहीं होने के चलते अब चुनाव मैदान में सक्रिय कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं। मैंने अपने कार्यकाल में सिर्फ एमपी फंड ही बांटा है। इतने काम से चुनाव नहीं जीता जाता। पार्टी वर्कर भी निराश हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed