{"_id":"62dd571b1ac7512e6e5ca9f4","slug":"congress-mla-vikramaditya-singh-statement-policy-for-youth-will-be-framed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikramaditya Singh: कांग्रेस की सरकार बनते ही बनेगी युवाओं के लिए नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikramaditya Singh: कांग्रेस की सरकार बनते ही बनेगी युवाओं के लिए नीति
Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई चिंता नहीं है। सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं के लिए नीति बनेगी। इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे। आज बढ़ती बेरोजगारी से युवा हतोत्साहित हैं। जयराम सरकार के चार महीने शेष रह गए हैं। प्रदेश सरकार को सेब बागवानों की कोई चिंता नहीं है। सरकार बागवानों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। बगावानों-किसानों के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को कांग्रेस युवा ब्रिगेड की बैठक में कहा कि युवा, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई और कांग्रेस युवा ब्रिगेड सशक्त है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं, एक विचारधारा है, जो बिना भेदभाव सभी को एकसाथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आज देश विकट स्थिति से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ऐसी समस्या बन गई है, जिससे देश का आम नागरिक परेशान है।
विज्ञापन
उन्होंने युवा ब्रिगेड से कहा कि वह कांग्रेस की युवा बेरोजगार यात्रा में शामिल होकर बेरोजगार युवाओं के सारथी बनें। कांग्रेस को बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई पर के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनावों में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, संजीव, अमित गर्ग, राज डोरजे नेगी और गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन