फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress MLA Sanjay Awasthy Press Conference in solan himachal pradesh

MLA Sanjay Awasthy Press Conference: अर्की अस्पताल में 28 लाख की दवाइयों की खरीद में धांधली

Fri, 17 Jun 2022 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jun 2022 05:35 PM IST
सार

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने अर्की अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि दवाओं की खरीद में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने जब इस बारे में प्रबंधन से पूछा तो वह भी इसमें कोई जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन
congress MLA Sanjay Awasthy Press Conference in solan himachal pradesh
कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने नागरिक अस्पताल अर्की में 28 लाख की दवाइयों की खरीद फरोख्त में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले में विजिलेंस जांच की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा है। कहा कि यदि 10 दिन में मामले की विजिलेंस जांच नहीं होती है तो वह अर्की में धरना शुरू करेंगे। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने अर्की अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें पता चला कि दवाओं की खरीद में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने जब इस बारे में प्रबंधन से पूछा तो वह भी इसमें कोई जवाब नहीं दे पाए। वित्त वर्ष 2021-22 में 28 लाख की दवाएं एक ही फर्म (दवा विक्रेता) से खरीद ली गईं। इसमें कुल पांच कोटेशन आई थीं, जो सभी शिमला और अन्य जगह की थीं। जबकि, इसके लिए स्थानीय किसी भी दवा विक्रेता से कोई कोटेशन नहीं मांगी गई, जो भी दवा की खरीद हुई वह शिमला के एक दवा विक्रेता से की गई है।
विज्ञापन


दावा किया कि जिस दवा विक्रेता के नाम से कोटेशन हुई है, उसका लेटर पैड तक नहीं था और एक ही दवा विक्रेता के नाम से सारी कोटेशन खुली हैं। चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह से बिना टेंडर कॉल किए दवाइयां ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही इस प्रकार की धांधली को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed