फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress mla protested in the hp assembly premises dharamshala under the leadership of CM Sukhu, know the reas

Himachal: सीएम सुक्खू के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए कांग्रेस विधायक, जानें वजह

Thu, 19 Dec 2024 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, तपोवन(धर्मशाला)
अमर उजाला नेटवर्क, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Congress mla protested in the hp assembly premises dharamshala under the leadership of CM Sukhu, know the reas
कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायकों ने भोजनावकाश के दौरान हिमाचल विधानसभा सदन के बाहर संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के चित्र लेकर धरना दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में एकत्र होकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आंबेडकर पर दिए बयान का विरोध किया। इसे संविधान निर्माता का अपमान बताया। कांग्रेस विधायक दल ने मांग की कि इस संबंध में केंद्रीय नेताओं और प्रदेश भाजपा के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। सुक्खू ने कहा कि संविधान निर्माता के सम्मान में जो भी कुछ कहा गया, वह गलत है। विधानसभा चल रही है, वरना रैली के माध्यम से भी विरोध-प्रदर्शन करते।

विज्ञापन





गृह मंत्री ने किया आंबेडकर का अपमान, इस्तीफा दें : प्रतिभा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर अपमान किया है। यह असहनीय है। इससे उन्हें मंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। गृह मंत्री को देश की जनता से माफी मांगते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। केंद्र सरकार संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की विरोधी है। प्रतिभा सिंह ने वीरवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ संसद के बाहर धक्का मुक्की की गई और संसद के अंदर जाने से रोका गया, वह सरेआम लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह डॉ. आंबेडकर पर अमित शाह की अपमानजनक वाणी का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सोची-समझी रणनीति के तहत देश के संविधान को कमजोर करने व अपने हित में बदलने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाकर देश को गुमराह नहीं कर सकती। भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर लोकतंत्र को कमजोर करने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी विदित चौधरी ने पत्रकार वाता में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरी भाजपा को बाबा साहिब के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही लोगों को मुद्दों से भटकाने का प्रयास करती है। साथ ही स्पष्ट किया कि जब तक भाजपा माफी नहीं मांगती तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री नहीं जाएंगे जैसलमेर, मंत्री धर्माणी को भेजा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को जैसलमेर नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने राज्यों के वित्त मंत्रियों और जीएसटी काउंसिल की बैठक में शामिल होने के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को अधिकृत किया है। धर्माणी वीरवार दोपहर को धर्मशाला से रवाना हुए। 20 दिसंबर को वित्त मंत्रियों और 21 दिसंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी है। वीरवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने धर्माणी को उनकी जगह बैठकों में शामिल होने के लिए जाने को कहा। विधायक दल की बैठक में भाजपा सदस्यों की ओर से लाए गए स्थगन प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई। दो दिन तक सदन में कार्यवाही न चलने पर कई कांग्रेस विधायकों ने रोष जताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को टाइम मैनेजमेंट करने की सलाह देते हुए अपने मामले उठाने का आग्रह किया। बैठक में आगामी दो दिनाें की कार्यवाही को लेकर भी रणनीति बनाई गई। 

मुकेश-सुधीर ने सदन में कहानियां सुनाकर किए कटाक्ष
सदन में चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक सुधीर शर्मा ने कहानियां सुनाकर कटाक्ष किए। पहले सुधीर शर्मा ने चर्चा के दौरान एक कहानी सुनाकर सरकार पर सवाल उठाए। इसके बाद मुकेश अग्निहोत्री ने कहानी सुनाते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ आरोप लगाने के लिए आरोप लगा रहा है। सदन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब मैं नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठता तो जयराम ठाकुर कहते थे कि क्या इस कुर्सी पर स्प्रिंग लगे हैं। अब हर बात पर जयराम ठाकुर हाथ उठाते रहते हैं, अब इन्हें पता लगा होगा कि इस सीट पर क्या स्प्रिंग लगा है। इसको लेकर सदन में खूब ठहाके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed