{"_id":"5b9bad56867a557eae2de524","slug":"congress-mla-mukesh-agnihotri-targets-pm-narendra-modi-over-petrol-prices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रो कीमतों पर नरेंद्र मोदी के हाथ खड़े: मुकेश अग्हिोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रो कीमतों पर नरेंद्र मोदी के हाथ खड़े: मुकेश अग्हिोत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 14 Sep 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्हिोत्री ने कहा कि केंद्र की असफलता के चलते देश में जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बेलगाम होकर लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं हिमाचल सरकार के अड़ियल रवैये के कारण प्रदेश को राहत नहीं मिल रही है, जबकि वैट कम कर पेट्रोल व डीजल की कीमत में राहत प्रदान की जा सकती है। जिससे किराया बढ़ाने की नौबत भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
मुकेश ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं, केंद्र सरकार कोई भी कदम दाम को कम करने के लिए नहीं उठा पाई है। मुकेश ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर खड़े हो गए हैं, इसीलिए लगातार दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगातार दाम बढ़ने से जहां महंगाई बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में बढ़ोतरी के कारण ट्रक, बस, ऑटो व टैक्सी व्यवसाय से जुड़े लोग भी किराया बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। हिमाचल में तो इसके लिए निजी बसों के चक्के जाम तक हो रहे हैं, जो प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता व असफलता की कहानी को बयां करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर वैट से राहत देने के स्थान पर सरकार जनता पर डबल मार मारने के लिए किराया बढ़ाने की बात कर रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के समय जो सिलिंडर 415 में घर पहुंचता था। उसी सिलिंडर की कीमत मोदी सरकार ने 915 के करीब कर दी है।
आउटसोर्स कंडक्टर रखने की क्या जरूरत
नेता विपक्ष ने प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम में ठेके पर कंडक्टर भर्ती करने के मामले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बताएं कि आखिर क्या जरूरत आन पड़ी है कि सरकार कंपनियों से टेंडर मंगाकर आउटसोर्स पर कंडक्टर रखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं को सीधा रोजगार देना चाहिए, रिक्त पदों को पूरी प्रक्रिया के तहत भरा जाना चाहिए। इस प्रकार प्रदेश के खजाने को कंपनियों को लुटाने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को परहेज करना चाहिए।