फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress meeting in sujanpur hamirpur.

कांग्रेस की बैठक में बरसी कुर्सियां, तोड़ा माइक

Tue, 07 Apr 2015 09:07 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
Congress meeting in sujanpur hamirpur.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद अपने गृह जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पहली बैठक में ही कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई।

विज्ञापन


भले ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन ब्लाक कांग्रेस सुजानपुर में यह संदेश देखने को नहीं मिला। यहां मंगलवार को आयोजित ब्लाक कांग्रेस की बैठक में गुटबाजी खुलकर सामने आई।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थल पर कुर्सियां उठाकर कर जमीन पर पटकीं और मंच पर लगे माइक को भी नुकसान पहुंचाया। ब्लाक कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को सम्मानित करने के लिए एक लिस्ट बनाई थी, लेकिन इस लिस्ट में राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का नाम शामिल न होने से नाराज राणा समर्थकों ने बैठक से वॉकआउट कर सड़क पर खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र राणा का नाम लिस्ट से गायब

Congress meeting in sujanpur hamirpur.

ब्लाक कांग्रेस ने बैठक में आने वाले छह पार्टी नेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, एससी सेल के अध्यक्ष सुरेश कुमार, केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया का नाम शामिल था।

लेकिन राजेंद्र राणा का लिस्ट में शामिल नहीं था। इससे गुस्साए राणा समर्थकों ने पीसीसी अध्यक्ष के सामने राजेंद्र राणा जिंदाबाद के नारे लगाए और सड़क पर उतर आए। इस बीच मंच संचालन कर रहे अनीता वर्मा समर्थक टीआर कश्यप को मंच से हटाकर सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं केसीसीबी अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने मंच का संचालन किया।

सिपहिया और राणा ने सड़क पर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मनाया। वहीं मंच पर आते ही पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और ब्लाक कांग्रेस को प्रोटोकाल का हवाला देकर सबका सम्मान करने की नसीहत दे डाली।

बैठक स्थल को लेकर भी हुआ था विवाद

Congress meeting in sujanpur hamirpur.

ब्लाक कांग्रेस की बैठक को लेकर पहले अनीता वर्मा ने चिल्ड्रन पार्क की व्यवस्था करवाई थी। लेकिन बाद में राजेंद्र राणा ने पीसीसी अध्यक्ष को शहर के एक निजी होटल में बैठक का सुझाव दिया। बैठक पार्क के बजाय होटल में होने से भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी चल रही थी।

पंचायत चुनाव में हार का खतरा बताया
ब्लाक कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर और युकां अध्यक्ष कपिल वर्मा ने मंच पर कहा कि जिले के तमाम सरकारी विभागों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बजाय भाजपाइयों के काम हो रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर आगे भी यही हाल रहा तो आने वाले पंचायत चुनाव में हार का खतरा मंडरा सकता है।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर केएस बेदी ने कहा कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। लिस्ट में राजेंद्र राणा का नाम भी शामिल था, लेकिन गलतफहमी के चलते कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। ब्लाक कांग्रेस एकजुट और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed