फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress maha rally in mandi on 25th december 2016

सरकार के चार साल पूरा होने पर यहां होगी महारैली, सोनिया-राहुल भी आएंगे

Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
congress maha rally in mandi on 25th december 2016

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर 25 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में महारैली की जाएगी। इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया जाएगा। सरकार 15 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के  जरिये अपनी उपलब्धियां भी लोगों तक पहुंचाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को वरिष्ठ मंत्रियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने महारैली और अन्य कार्यक्रमों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों के कल्याण को सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को दर्शाने के लिए 15 से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा मोबाइल, पब्लिसिटी वाहन, एलईडी स्क्रीन, ध्वनि प्रसार प्रणाली, प्रदर्शनी पैनल भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात किए जाएंगे। ये पब्लिसिटी वाहन प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में भी तैनात किए जाएंगे। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि उनका विभाग विशेष प्रसार अभियान भी चलाएगा। इसके तहत राज्य में विभिन्न सम्मेलन, संगीत एवं नाट्य प्रदर्शन और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 को होगी प्रेस वार्ता

congress maha rally in mandi on 25th december 2016

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री 17 दिसंबर को ओकओवर में प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला तथा जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पब्लिसिटी स्टाल स्थापित किए जाएंगे। 

लघु फिल्म, बुकलेट का लेंगे सहारा
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग राज्य सरकार की सफलता की कहानियों पर आधारित लघु फिल्म और वृत्त चित्र भी तैयार करेगा। यह मोबाइल वैनों तथा स्थानीय केवल ऑपरेटरों के माध्यम से दिखाए जाएंगे। सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों को दर्शाने के लिए प्रकाशन सामग्री जैसे बुकलेट, फोल्डर, पंफलेट तथा अन्य सामग्री भी लोगों में वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed