{"_id":"eca6ed953d924da9da6816d5cc158768","slug":"congress-leaders-will-go-to-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेरा जमाने जा रहे हैं कांग्रेसी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेरा जमाने जा रहे हैं कांग्रेसी नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 Aug 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कांग्रेसी नेता जल्द दिल्ली में डेरा जमाएंगे। मुख्यमंत्री सहित तमाम नेता 15 अगस्त के बाद दिल्ली पहुंचने जा रहे हैं। इसमें विधायक से लेकर मंत्रियों तक के शामिल होने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तो अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त शाम दिल्ली पहुंचेंगे। वे अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहेंगे। इसके अलावा अन्य कई मंत्रियों और विधायकों के भी डेरा जमाने की खबर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के साथ ही कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीरवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की चर्चाएं गरम रही। अफसरों से लेकर नेताओं तक में चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ ही कई कांग्रेसी भी दिल्ली में अपनी डेरा जमाने जा रहे हैं। कई दिग्गज कांग्रेसी तो अपनी गोटी फीट करने में जुटे हुए हैं।
हालांकि, मुख्यमंत्री खेमे से जुड़े मंत्रियों का कहना है कि गोटी फीट करने की कोशिश करने वालों की मंशा पूरी होने वाली नहीं है। वे शिमला से लेकर दिल्ली तक चाहे कितनी भी लाबिंग कर लें।