{"_id":"5766c24e4f1c1b272a11c5e2","slug":"congress-leaders-verbal-attack-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई: कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेताओं को सुझाव दिया कि वे अपने झूठे वायदों के लिए देश के लोगों से माफी मांगें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, महासचिव राम लाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, प्रवक्ता डॉ. सुभाष मंगलेट व केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ झूठ बोल कर सत्ता हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न ही विदेशों से काला धन आया और न ही किसी के खाते में कोई पैसा जमा हुआ। उन्होंने कहा कि देश में भरपूर खाद्यान्न उत्पादन होने के बावजूद आज महंगाई बढ़ती ही जा रही है। किसानों की हितैषी होने का ढोंग रचने वाली भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेताओं को सुझाव दिया कि वे अपने झूठे वायदों के लिए देश के लोगों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि केवल विदेशों में जाकर अपना गुणगान करके भाजपा नेता वाहवाही लूटने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है।
विज्ञापन
अनुराग को बीसीसीआई को चुनकर नहीं भेजा: अतुल
एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, फल विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष महेन्द्र स्तान ने सांसद अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा है कि वे आज प्रदेश में सांसद के तौर पर नहीं बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर देश-विदेश का भ्रमण कर रहे हैं। कांग्रेस
नेताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा है कि वह अब सांसद कम तथा बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर अपने आपको ज्यादा प्रस्तुत कर रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया ही अब उनकी दुनिया बनती जा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने अनुराग को सांसद के तौर पर चुनकर भेजा है न कि बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर। Published by Arvind Thakur