फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress leaders statement against virbhadra singh after losing lok sabha election 2019

करारी हार के बाद कांग्रेस में घमासान, निशाने पर वीरभद्र सिंह

Fri, 24 May 2019 10:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना/हमीरपुर/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना/हमीरपुर/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders statement against virbhadra singh after losing lok sabha election 2019
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हिमाचल कांग्रेस में घमासान मच गया है। नतीजे आने के एक दिन बाद ही मौजूदा विधायक और पार्टी पदाधिकारी ही पूर्व सीएम वीरभद्र के खिलाफ खुलकर सामने आ गए।

विज्ञापन


इसी बीच, हार की जिम्मेदारी लेते हुए नाहन से पूर्व विधायक अजय बहादुर ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को चलाने के लिए अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि वीरभद्र ने चुनाव से तीन माह पहले सुखविंद्र सुक्खू को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटवाया। इसके कारण सूबे में कांग्रेस को इतने बड़े अंतर से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र की जिद्द के आगे संगठन में बदलाव के बाद भी वह सुक्खू की सार्वजनिक आलोचना करते रहे। इससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया। सुक्खू को हटाना ही था तो चुनाव से एक वर्ष पहले या बाद में हटाते।

पूर्व सीपीएस नीरज बोले, गांधी परिवार की अंध भक्ति छोडे़ं 

Congress leaders statement against virbhadra singh after losing lok sabha election 2019

विधायक ने कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता जीत के लिए काम कर रहा था, लेकिन कांग्रेस के शीर्ष नेता अपनों के ही टिकट काटने में लगे थे। इसी बीच, पार्टी के महासचिव सुनील बिट्टू ने कहा है कि वीरभद्र की ओर से सुक्खू के खिलाफ बार-बार बयानबाजी करना गलत है।

वह वीरभद्र का आदर करते हैं, लेकिन तर्कहीन बयानबाजी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने आग्रह किया कि वह गिले-शिकवे बंद कमरे में सुलझाएं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि इस मामले में अभी मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।

पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने वाले पूर्व सीपीएस व कांग्रेस नेता नीरज भारती ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

फेसबुक पर पोस्ट डालकर पूर्व सांसद चंद्रकुमार के पुत्र नीरज भारती ने लिखा कि पार्टी कार्यकर्ता गांधी परिवार की अंध भक्ति छोड़ कांग्रेस को मजबूत करें। भाजपा को जीत पर बधाई देते लिखा है कि कांग्रेस मेरे खून में है और हमेशा रहेगी।

लेकिन अब कभी भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट नहीं डालूंगा। भारती ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर भी निशाना साधा। बोले, सुधीर अगर धर्मशाला से उपचुनाव लड़े तो उनका विरोध करूंगा। भारती ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed