फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress leader kaul singh thakur statement on cm jairam thakur

कौल सिंह ठाकुर: गलतफहमी में न रहें जयराम, हारते देखे हैं कई सीएम

Sun, 09 Oct 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Oct 2022 06:14 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कौल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में वर्तमान में डेढ़ लाख से अधिक पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं।

विज्ञापन
congress leader kaul singh thakur statement on cm jairam thakur
कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर गलतफहमी में न रहें, कई सीएम चुनाव हारते देखे हैं। कौल सिंह रविवार को सामुदायिक भवन पधर के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार की दलदल में डूबी है। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों सहित युवा वर्ग भी हताश है। प्रदेश कर्ज के बोझ में दबा है। बावजूद इसके जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची की सारी हदें पार कर दी हैं।

विज्ञापन


करोड़ों रुपये विज्ञापनों पर खर्चे जा रहे हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर सरकारी धन की बरबादी की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत सबसे बड़ा घोटाला सरकार के इस कार्यकाल में हुआ है। कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही इसकी जांच करवाएगी। भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश में वर्तमान में डेढ़ लाख से अधिक पद विभिन्न विभागों में रिक्त हैं।
विज्ञापन


डीए और अन्य भत्ते देना तो दूर, कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। चुनावों के समय में लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं सरकार कर रही है। कौल सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के बाद वह प्रदेश में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी के सभी पदों पर विराजमान अन्य नेताओं का मान-सम्मान करते हैं। पार्टी पूरी तरह एकजुट है। कहा कि द्रंग की जनता ने उन्हें आठ बार विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू: प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव करीब आते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर रोज करोड़ों की घोषणाएं कर रहे हैं। कहा कि एक तरफ  सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिए ऋण ले रही है, दूसरी ओर मुख्यमंत्री बिना बजट के घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र और धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त हैं। 

प्रदेशाध्यक्ष ने जारी बयान में हैरानी जताई कि मुख्यमंत्री आए दिन मंत्रिमंडल की बैठकों में बिना बजट प्रावधान बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। बढ़ते कर्ज में राहत के लिए एक भी पैसे की मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने शंका जताई है कि उन्हें लगता है कि मुख्यमंत्री यह सब घोषणाएं एक रुपये के टोकन मनी में कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed