फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress leader Iqbal Mohammad and Ashiq Ali expelled from party

Sirmour: कांग्रेसी नेता इकबाल मोहम्मद और आशिक अली पार्टी से निष्कासित

Tue, 24 Jan 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 06:06 PM IST
सार

 ब्लॉक कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई। कार्यकारिणी ने विस्तृत विचार विमर्श के बाद दोनों पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। 

विज्ञापन
Congress leader Iqbal Mohammad and Ashiq Ali expelled from party
कांग्रेस पार्टी लोगो(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्लॉक कांग्रेस नाहन ने प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद चौधरी और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आशिक अली के निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को भेज दिया है। साथ ही कमेटी ने इस निर्णय की प्रति डाक से उनके पतों पर भी भेज दी है। आरोप है कि विधानसभा चुनाव के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया। ब्लॉक कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक हुई। कार्यकारिणी ने विस्तृत विचार विमर्श के बाद दोनों पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। जो तत्काल प्रभाव से लागू है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया। अजय सोलंकी नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजीव बिंदल को हराकर वह पहली बार विधानसभा पहुंचे। अकसर देखा गया है कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा करती है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने के बाद ब्लॉक कमेटी ने समीक्षा की। अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। इधर, हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल मोहम्मद ने बताया कि उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में उनके खिलाफ लिए निर्णय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक उन पर लगाए आरोपों की बात है तो उन्होंने विधानसभा चुनाव में ईमानदारी से काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed