{"_id":"579767594f1c1bcf0d21e4bd","slug":"congress-leader-asha-kumari-statement-on-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कुमारी का वीरभद्र पर बड़ा बयान, सिद्धू मामले पर भाजपा को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कुमारी का वीरभद्र पर बड़ा बयान, सिद्धू मामले पर भाजपा को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि पंजाब के बाद कांग्रेस हिमाचल में भी सरकार बनाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि पंजाब के बाद कांग्रेस हिमाचल में भी सरकार बनाएगी। वीरभद्र सिंह सातवीं बार सीएम बनेंगे। पत्रकारों से बातचीत में आशा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में शिक्षा, सड़क और युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन
खाली पद भरे जा रहे हैं। उधर, पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिलेंगी। पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाएगी। वर्तमान सरकार के राज में सोने की चिड़िया कहलाने वाले पंजाब में ड्रग, खनन, ट्रांसपोर्ट और केवल माफिया का राज है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा से पूछा कि नवजोत सिद्धू के आरोपों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेत्री नवजोत कौर सिद्धू ने खुद आरोप लगाए हैं कि यहां बत्ती वाली गाड़ियों में ड्रग की सप्लाई हो रही है। इतने गंभीर आरोप के बाद भी सरकार कोई कदम नहीं उठा पाई है।
विज्ञापन
आशा के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव विकास ठाकुर, सदर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चंदेल, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत आदि मौजूद थे।
कांग्रेस दफ्तर देखकर आशा गदगद
बिलासपुर में बने नए कांग्रेस कार्यालय भवन को देखकर आशा कुमारी गदगद हो गईं। उन्होंने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। आशा ने दफ्तर बनाने के लिए ठाकुर राम लाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को बधाई भी दी।