{"_id":"b7ba92e598eb69d7ebcc6f271a1c1b2a","slug":"congress-kisan-mazdoor-samman-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किसान रैली में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किसान रैली में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान रैली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। इनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित उनकी कैबिनेट के सदस्य सुजान सिंह पठानिया, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा आदि शामिल रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी रैली में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शनिवार को मंत्रियों सहित इस रैली के लिए दिल्ली गए थे और वे सोेमवार दोपहर बाद ही शिमला लौटेंगे। नई दिल्ली में इस रैली में प्रदेश पार्टी अध्यक्षों को बोलने का भी मौका दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अंग्र्रेजों के समय में बने भू अधिग्रहण कानून को आजादी के बाद बदला गया।
विज्ञापन
इसे कांग्रेस सरकार ने किसानों के अनुकूल बनाया। मोदी सरकार ने तीन बार अध्यादेश लाकर उद्योगपतियों को लाभ देने की कोशिश की। वर्तमान मोदी सरकार ने किसानों की अनदेखी का प्रयास किया है। कांग्रेस का इतिहास कुर्बानियों का इतिहास है और मोदी का इतिहास वादों का इतिहास है।
विज्ञापन